जासं, मैनपुरी : जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में अब सुधार होने लगा है। सीएमएस के कार्यभार संभालते ही घाघ कर्मचारियों की मनमानी पर अंकुश लग गया है। दिन में तीन बार निरीक्षण करने के साथ व्यवस्थाओं की भी बेहतर ढंग से पड़ताल की जा रही है। जिला अस्पताल में सीएमएस का पद रिक्त होने की वजह से परेशानी चल रही थी। शासन द्वारा एटा से डा. अरविद कुमार गर्ग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चार्ज संभालने के साथ अब सीएमएस ने खामियों को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। प्रतिदिन इमरजेंसी और इनडोर वार्ड में तीन-तीन बार समीक्षा कर रहे हैं। मरीजों से उपचार की जानकारी ले रहे हैं। व्यवस्था में बदलाव करते हुए निरीक्षण के समय एक फिजीशियन, सर्जन और मेट्रन को साथ रहने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश के बावजूद अस्पताल का संचालन कराया।
जासं, मैनपुरी : कोरोना के संक्रमण को देखते हुए केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने मदद की अपील की है। वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल के बाहर और आसपास संचालित दवा कारोबारी मुनाफाखोरी से बाज नहीं आ रहे हैं। आक्सीजन मास्क पर अंधी कमाई जारी है। औषधि विभाग ने भी अपनी आंखें मूंद ली हैं। ओपीडी सेवाएं बंद होने के कारण जिले भर से मरीज जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार को पहुंच रहे हैं। सर्वाधिक मरीज सांस की समस्या से पीड़ित होते हैं। संसाधनों के अभाव में चिकित्सकों द्वारा तीमारदारों को आक्सीजन मास्क लाने की सलाह दी जाती है। जिला अस्पताल के ठीक बाहर कोने पर संचालित मेडिकल स्टोर के अलावा आसपास संचालित स्टोर्स के संचालकों द्वारा 70 रुपये के मास्क को 300 से 400 रुपये में बेचा जा रहा है। इनका बिल भी नहीं दिया जा रहा है। रोजाना लगभग आधा सैकड़ा मरीजों को आक्सीजन मास्क खरीदने पड़ रहे हैं। इतना ही नहीं, ज्यादातर दवा और इंजेक्शन को भी ओवररेटिग पर बेच रहे हैं। किसी भी दवा की न तो पर्ची दी जाती है और बिल। दो खुराक की जरूरत, बेच रहे पूरा रैपर
संसू, घिरोर, मैनपुरी: क्षेत्र के गांव लपकवां में चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पहले मारपीट हुई, फिर पथराव के बाद ताबड़तोड़ फायरिग होने लगी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लपकवां के दिलीप मिश्रा और कुलदीप यादव प्रधान पद के प्रत्याशी थे। चुनाव में दिलीप मिश्रा की जीत हुई। इसे लेकर कुलदीप यादव पक्ष का सत्यदेव नाराज हो गया। तनाव के चलते गुरुवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव होने लगा। इस बीच फायरिग शुरू हो गई। इस घटना में मारपीट के दौरान आधा दर्जन लोग घायल हुए है। घटना को लेकर सत्यदेव पक्ष ने दिलीप, उमाकांत, रमाकांत, आलोक, सन्दीप, सुमित, पिटा व चार अज्ञात और दिलीप ने सत्यदेव, रामू , श्यामू, सर्वेश, भारत सिंह, योगेंद्र, आस्तेंद्र, हरिनन्दन, महाराज सिंह, सुनील, राकेश, पिन्टू, रमेश, देवदास, सिटू, आकाश, अनीश, अवनीश, इंद्रजीत, संदीप, अंकित, शिवम, विष्णु व सुरजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रास्ते के विवाद में भिड़े दो पक्ष, पथराव-फायरिग